समाज में अपराधियों की नित नई-नई कारगुजारीयों के चलते जहां समाज में नए-नए पैंतरे बाजी से अपराध पंजीकृत की जा रहे हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। समाज में अपराधियों की नित नई नई गुजर रही कारगुजारी यों के चलते जहां समाज में नए नए पैंतरे बाजी से अपराध पंजीकृत किए जा रहे हैं वही संभ्रांत एवं इज्जतदार लोगों का समाज में जीना दूभर हो गया है ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम कुर्बान पुर निवासिनी एक नवविवाहिता का है जिसने ससुराल में जेठ द्वारा नहाते समय छेड़छाड़ मारपीट करने तथा विरोध में ससुराल जनों द्वारा जेठ का पक्ष लेने पर थाना कोतवाली में पति सास सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली के एक ग्राम निवासिनी नवविवाहिता ने थाना कोतवाली में नामजद दिखाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी ग्राम कुर्बानपुर से 1 वर्ष पूर्व चांद पुत्र गुलाम हुसैन के साथ हुई थी शादी के बाद से ही उसका जेठ फिदा हुसैन उस पर फब्तियां कसता था तथा छेड़छाड़ करता था पत्र में बताया 13 जुलाई को जब उसकी मां ससुराल में आई हुई थी उस समय वह बाथरूम में नहाने के लिए चली गई जहां पीछे से उसका जेठ फिदा हुसैन बाथरूम में आकर उसके अंतरंग अंगों से छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट प्रारंभ कर दी जब वह बाथरूम से निकलकर बाहर आई तब उसने शोर मचाया इसी बात पर उसके पति चांद सास बानो ननंद सहाना ने लाठी-डंडों से मेरी मां के सामने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया थाना कोतवाली में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 323 504 506 354 ख में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!