कार्य में शिथिलता किसी कीमत पर नहीं की जाएगी बर्दाश्त – एसडीएम
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। नवागत एसडीएम कल्पना जायसवाल ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने चार्ज ग्रहण करते ही अधीनस्थों व विभिन्न पटलों के कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में शिथिलता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी कर्मचारी शासन की सभी योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

