वार्ष्णेय दर्शन मासिक पत्रिका के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। वार्ष्णेय दर्शन मासिक पत्रिका के बैनर तले आयोजित सम्मान समारोह में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आर के इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चंदौसी की चेयरपर्सन लता वार्ष्णेय एवं मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय बॉबी व चंदौसी के प्रसिद्ध उद्योगपति आमोद कुमार वार्ष्णेय ने श्री अक्रूर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र वार्ष्णेय, महिला शक्ति संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय, पूर्व सभासद संजीव वार्ष्णेय, वार्ष्णेय महिला सभा की अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय, वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका के व्यवस्थापक सुभाष चंद्र भोलेनाथ, एसडीबी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय एवं आर के इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर देवरतन वार्ष्णेय सहित अतिथियों का पत्रिका परिवार द्वारा स्वागत किया गया। नगर के मेधावी छात्र छात्राओं को स्वर्गीय अनिल कुमार गुप्ता स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। नीरज वार्ष्णेय साईं राम की ओर से नगर के सेकंड टॉपर्स प्रिंस वार्ष्णेय, मयंक गुप्ता, ईशानी वार्ष्णेय, दीक्षा वार्ष्णेय, उन्नति गुप्ता, सक्षम वार्ष्णेय को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा नगर के 28 मेधावी छात्र छात्राओं को वार्ष्णेय दर्शन पत्रिका, चित्रा बुक डिपो तथा वार्ष्णेय महिला सभा उझानी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय बॉबी ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को चंदौसी की चेयरमैन लता वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, आमोद कुमार वार्ष्णेय, सतेंद्र वार्ष्णेय आदि ने भी संबोधित किया। अंत में सभी अतिथियों को पत्रिका समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज वार्ष्णेय साईं राम ने की तथा कार्यक्रम का संचालन साहू सावेंद्र गुप्ता एवं शैलेंद्र वार्ष्णेय ने किया । अंत में कार्यक्रम संयोजक अर्चना वार्ष्णेय द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विपिन वार्ष्णेय, दयानंद वार्ष्णेय, शारदा देवी, गिर्राज किशोर, डॉ गुंजन वार्ष्णेय, डॉ अनुज वार्ष्णेय, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी, के जी गुप्ता, मधुर वार्ष्णेय, डॉ संजय वार्ष्णेय, सर्वेश वार्ष्णेय, तुशांत वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, अरविंद सर्राफ, विपिन बिहारी वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, शिल्पी वार्ष्णेय, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, सरोजनी देवी, पूर्व सभासद सरिता वार्ष्णेय, मनीषी वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, विकास भिल्ला, शोभित वार्ष्णेय प्रांजल वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, कैलाश चंद गुप्ता, राजाबाबू वार्ष्णेय, अनूप आसल, सत्यपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

