विधायक सतीश शर्मा ने दिया आदेश

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के छुरिया मजरे गिदरापुर में आकाशीय बिजली गिरने से भैस की मौत हो गई थी। जिसका संज्ञान विधायक सतीश चंद शर्मा ने लिया। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुये तहसील प्रशासन निर्देशित किया था। शनिवार को विधायक सतीश चंद शर्मा व तहसीलदार अखिलेश सिंह ने नगर पंचायत टिकैतनगर कार्यालय में पहुंचकर पीडित किसान मानबहादुर पुत्र सोमनाथ को सहायता राशि की चेक प्रदान की। इस मौके पर विधायक ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार भेदभाव से दूर गरीबो की हितैसी सरकार है। किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। प्रदेश की भाजपा सरकार ओलावृष्टि से नुकसान हुई किसानों की फसल का आकलन करवा रही है। जल्द ही सभी किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता प्रदीप द्विवेदी रविकांत दीक्षित राकेश शुक्ला सत्यम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

साकेन्द्र ने जाना हाल

बाराबंकी। गत् दिनो हुई जोरदार बारिश व आलोवृष्टि से क्षेत्रीय किसानो को खासा नुकसान हुआ है। कुदरत की इस मार से हुई क्षति का आकलन करने के लिये क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कुर्सी थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद मजरे बहरौली गांव की फसलो का हाल जाना। इस गांव के किसानो की लगभग पूरी फसल बरबाद हो गयी। विधायक ने किसान केषवराम मौर्या की आलू की फसल व पुत्तीलाल की टमाटर व सेम के खेत को देखा जिसका काफी नुकसान हुआ था। विधायक को देखते ही दर्जनो किसान उनके पास जमा हो गयेे। विधायक ने किसानो को उनकी बरबाद फसल का मुवायजा दिलाये जाने का आष्वासन दिया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!