बकेवर-फतेहपुर- बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव के समीप खेतो से काम कर घर जा ही वृद्धा को कार ने मारी जोरदार की टक्कर हॉस्पिटल ले जाते वक़्त हुई वृद्धा की मौत मिली जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की रामरति उम्र 60 वर्ष जो खेतों से काम कर अपने घर वापस जा रही थी तभी कुड़नी की ओर से आ रही कार ने रोड क्रॉस कर रही वृद्धा को जोरदार की टक्कर मार दी जो बुरी तरह से घायल हो गई जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां वृद्धा ने दम तोड़ दिया वही ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई है वही कार पर सवार चालक मौके से फरार हो गया है वही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वहीं वृद्धा का पुत्र रामनरेश जो राजकोट राजस्थान पर एक प्राइवेट फैक्ट्री पर काम करता है मां की मौत की सूचना मिलते ही बेटा रोते बिलखते हुए अपने घर को निकल पड़ा है
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

