हज़रत सय्यद मीराँ महमूद मुहक़्क़िक़ुल अकबर रहमतुल्लाह अलैह (दादा मियाँ ) का 461 व सलाना उर्स बड़ी ही धूम धाम से बनाया गया , अकीदतमंदों का उमड़ा हुजूम

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी / धाना जैदपुर के अंतर्गत ग्राम सभा अहमदपुर (तेलयानी )में हज़रत सय्यद मीराँ महमूद मुहक़्क़िक़ुल अकबर (दादा मियां ) का 461 व उर्स हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूम धाम से मनाया गया , उर्स के मौके पर अकीदतमंदों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और हाथ फैला कर दुआ करते रहे तो कोई रो ,रोकर अपने गुनाहों माफ़ी मांगते रहे , सालाना उर्स के मौके पर मजार पर चादर पोशी करने अकीदादमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा , उर्स को लेकर सुबह से ही दूर दराज से अक़ीदत मंदों की भीड़ उमड़ने लगी, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा , देवकली, राजा कटरा ,और उसके आसपास के इलाकों से अकीदत मंदों ने चादर पोशी , गुलपोशी की और शिरीनी पेश की आपको बताते चले हज़रत सय्यद मीराँ महमूद मुहक़्क़िक़ुल अकबर (दादा मियाँ ) की मजार पर हर धर्म जाती के लोग अकीदत के साथ मजार पर आ कर मन्नते मांगते हैं , जो पूरी होती हैं उर्स के मौके पर मजार के आसपास मेला लगा रहा , जहां हर तरह की मिठाइयां और बच्चों के खिलौने के दुकान सजे थे , बाद नामज़े ईशा मजार के सज्जादानशीं की सरपरस्ती में जलसे का आगाज़ क़ुरआन शरीफ की तिलावत से हुआ निज़मत के लिए कारी फरीद रज़ा इस्माइली साहब अपनी बेहतरीन निज़ामत क़र रहे थे नात खां आमिर रज़ा इस्माइली रामपूरी ने नातों मन्क़बत पढ़ी देश के मशहूर ओ मारूफ नात खां ज़ाकिर रज़ा इस्माइली बहराइची ने अच्छे अंदाज़ में नातों , मन्क़बत पढ़ कर लोगों के दिलों को जीत लिया ,वही लखनऊ से चलकर हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती शेरमुहम्मद साहब लखनवी ने अपनी तक़रीर के दौरान लोगों को पीरों ,बुज़ुर्गों का पैगाम देते हुए कहा कि , अपने बच्चों की अच्छी तरबियत करे जिससे घरों में और समाज में अच्छा माहौल बनसके और नमाज़ को पाबन्दी से अदा करे , झूट ,ग़ीबत , शराब ,नसा और तमाम बुरे कामों से बचने की बात कही और नबी ए पाक के रास्ते पर चलने को कहा, बाद तक़रीर सलातो सलाम पढ़ा गया , मुल्क के लिए अमन शांती भाईचारे की दुआ मांगी गई इस मौके पर प्रधान कलीमुद्दीन अहमद मिया ,समाज सेवी मास्टर नूरुद्दीन , मु0 अहमद मिया , सरफुद्दीन अंसारी , कारी इमामुदीन , हनीफ बाबा , हाजी सिराजुद्दीन , हाजी नूरुद्दीन गयासुद्दीन सहित आस पास के हजारों लोग मौजूद रहे वही अहमदपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय अपने पूरे पुलिस स्टाफ के साथ मौजूद रहे /नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!