मसौली की कब्रिस्तान भूमि पर किये गये अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी के आदेश पर मुक्त कराया गया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायत मसौली की कब्रिस्तान भूमि पर किये गये अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी के आदेश पर मुक्त कराया गया।
कस्बा मसौली निवासी एडवोकेट महफूज आलम
की शिकायत पर बुधवार को हलका लेखपाल अजय सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान की भूमि को कब्जेदारों से मुक्त कराया। उपजिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत मसौली में स्थित रोड किनारे बेस कीमती भूमि पर पुलिस प्रशासन व राजस्व टीम के तहत भूमि गाटा सं0-1086 पर किये गये अवैध अतिक्रमणकारियो से दिनांक 29 मई को मुक्त कराया गया लेकिन ठीक उसी से मिली भूमि पश्चिम दिशा में स्थित गाटा सं0-1086/2166 रकबा 0.0990 भी कब्रिस्तान के नाम अभिलेखो मे दर्ज है। जिससे कब्जा अवमुक्त नहीं कराया। न्याय हित में कब्रिस्तान की भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया जाना अति आवश्यक है उक्त नम्बरान मसौली बड़ागांव की सरहद सीमा सड़क किनारे स्थित है। और उसी गाटे से मिली हुई ग्राम पंचायत बड़ागांव की बंजर भूमि है जिसपर ग्राम पंचायत बड़ागांव द्वारा चकमार्ग की पटाई करायी जा रही राजस्व टीम ने दोनो ग्राम पंचायतो के सीमा विवाद के निपटारे तक चकमार्ग न पटाये जाने की बात कही है ।शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!