कोरोना का दंश, अमरीका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित, शिक्षण संस्थान बंद

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका में कोरोना वायरस के ख़तरे की वजह से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत 50 अरब अमरीकी डॉलर का संघीय कोष भी जारी किया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने देर रात एक प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।
दोनों दलों की ओर से आलोचनाओं का शिकार ट्रम्प प्रशासन ने आपातकाल के अंतर्गत इस बीमारी से निपटने के लिए कई क़दमों की घोषणा की है और जांच की उपलब्धता सुनिश्चित की है। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह इस मामले में जांच सुविधाओं के लिए निजी क्षेत्र को भी शामिल करेगा।
प्रशासन के अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस वायरस के संक्रमित होने की दर बहुत कम है, लेकिन इसे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है और इससे निपटने के सभी संभव उपाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को बंद किया जा रहा है।
अमरीका में स्कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया है। लुइसियाना ने गर्मियों तक अपने राष्ट्रपतीय प्राइमरी यूनिट के गठन पर रोक लगा दी है।
मियामी के मेयर फ़्रांसिस सुआरेज़ ने कहा कि ब्राज़ीलियाई सरकार के एक सहयोगी के साथ फ्लोरेडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उनकी जांच पॉज़िटिव आई है। वाशिंगटन में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल विलियम पी. बर के साथ मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद एक शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी में जांच पॉज़िटिव पाई गई है।

Don`t copy text!