इटली में कोरोना का क़हर, 1 दिन में 250 मौतें, अब तक 1266 की मौतें, 17660 संक्रमित

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ख़तरनाक कोरोना वायरस का शिकार इटली में इस वायरस के संक्रमण से एक दिन में 250 लोगों की मौत गयी है।
इटली के अधिकारियों का कहना है कि इटली में शुक्रवार अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की यह संख्या सबसे अधिक है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 250 लोगों की मौत के बाद इटली में मरने वालों की संख्या 1266 हो गयी है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17660 तक पहुंच गयी है।
दूसरी ओर फ़्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने शुक्रवार को सूचना दी कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जिसके बाद मरने वालों की संख्या 79 हो गयी है।
उधर कोरोना वायरस से बढ़ते ख़तरे को देखते हुए लंदन मैराथन को चार अक्तूबर तक के लिए टाल दिया गया है।

Don`t copy text!