इराक़ के नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा रविवार को होगी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

इराक़ के अलफ़तह गठबंधन ने कहा है कि एक सात सदस्यीय समिति प्रस्तावित प्रधानमंत्री का नाम देश के राष्ट्रपति को दे देगी।
इराक़ी संसद में अलफ़तह के सदस्य करीम अलीवी ने शनिवार को बताया कि नए प्रधानमंत्री के चयन की समीक्षा करने वाली सात सदस्यीय समिति रविवार को राष्ट्रपति भवन जा कर इस पद के लिए प्रस्तावित उम्मीदवार का नाम राष्ट्रपति को दे देगी। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि सात सदस्यीय समिति ने कई लोगों के नाम पर विचार करने के बाद एक व्यक्ति का चयन  कर लिया है और वह जल्द ही देश के राष्ट्रपति बरहम सालेह को उक्त व्यक्ति का नाम सौंप देगी ताकि वे नए प्रधानमंत्री को मंत्रीमंडल के गठन का आदेश दें। करीम अल्लावी ने बताया कि हमारे पास जो सूचनाएं हैं उनके अनुसार नए प्रधानमंत्री, निष्पक्ष हस्तियों में से हैं।
 
इराक़ी संसद में अलफ़तह के सदस्य करीम अलीवी ने बताया कि शिया राजनैतिक गुटों ने समिति को इस बात का अधिकार दिया था कि वह सभी धड़ों से पुनः संपर्क किए बिना नए प्रधानमंत्री को मनोनीत करके सीधे उनका नाम राष्ट्रपति को दे दे ताकि वे उसे मंत्रीमंडल के गठन की सिफ़ारिश करें। ज्ञात रहे कि बुधवार को इराक़ के राजनैतिक गुटों के बीच एक सात सांसदों पर आधारित एक समिति के गठन पर सहमति हुई थी जो देश के नए प्रधानमंत्री के लिए प्रस्तावित लोगों के बीच से किसी एक का चयन करके     उसका नाम राष्ट्रपति को देगी।

Don`t copy text!