जूनियर बालक वर्ग में फुटबाल जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का होगा आयोजन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिला क्रीडाधिकारी अमित रिछारिया ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि क्षेत्रीय कीडाधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली के पत्र के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, बदायूँ में जूनियर बालक वर्ग में फुटबाल जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुटबाल-जूनियर बालक वर्ग जिला स्तर एक अगस्त 2023, मण्डल स्तर पर 03 अगस्त 2023 एवं राज्य स्तर पर 08 से 15 अगस्त 2023 तक स्टेडियम मऊ में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जूनियर बालक की जन्म 01 जनवरी 2008 से 31 दिसम्बर 2009 के माध्य होनी चाहिए। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड एवं आयु प्रमाण-पत्र या सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य से आयु पत्र को प्रमाणित कराकर साथ लाना अनिवार्य होगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!