नेपाल सहित पूरे देश में सम्पन्न होने वाली भारतीय संस्कृति यान परीक्षा प्रतियोगिता का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण ……
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी,16 मार्च 2020 छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण एवं उन्हे भारतीय संस्कृतिनिष्ठ बनाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में नेपाल सहित पूरे देश में सम्पन्न होने वाली भारतीय संस्कृति यान परीक्षा प्रतियोगिता का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक/विद्यालय सम्मान समारोह लखनऊ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन, देव पूंजन एवं पे्ररणागीत ’’संस्कृति रही कराह न मेरा रूप बिगाडों रे। अगर मनुजता को सवांरना मुझे निखारो रे।। से हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलासंयोजक रामस्वरूप यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डाॅ गुरू प्रसाद दूबे रहे। परीक्षा के जिला संयोजक जगदम्बा प्रसाद वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष जनपद के 224 विद्यालयों व महाविद्यालयों के माध्यम से उक्त परीक्षा सम्पन्न हुयी। जिसमें 20060 छात्र-छात्राओं नंे प्रतिभाग किया। कक्षा 5 से परास्नातक स्तर तक सम्पन्न होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक स्तर पर जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों व गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह, युगसाहित्य, व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस क्रम में 5वीं से परास्नातक स्तर तक क्रमशः अनिकेत कुमार, प्रतिभा, आयुषी नाग, मेधा गुप्ता, गरिमा पाल, सेजल वर्मा, दीपांशू वर्मा, मोहिनी शर्मा, अवधेश कुमार रावत, अक्षय कुमार वर्मा, को प्रथम, संजना कुमारी, सुजीत वर्मा, उत्कर्ष चर्तुवेदी, अपेक्षा वर्मा, लक्ष्मी यादव, मो0 शाह फहीद, सत्येन्द्र कुमार, अंिकता वर्मा, प्रिया वर्मा, अभिषेक पाठक को द्वितीय व नूर सबा, कशिश वर्मा, उत्तम कुमार पाल, दीक्षा श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार मिश्रा, हिमांशु, अगिमा पटेल, अनिकेत तिवारी, उमा गौतम तथा सुधीर कुमार मो तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पूरे जिले में सर्वाधिक छात्र-छात्राओं का परीक्षा में प्रतिभाग कराने वाले 42 विद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उदबोधन में भारतीय संस्कृति के मूल्यों, मानदण्डों, सूत्रों, व सिद्धान्तो के व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप पर व्यापक प्रकाश डाला। समारोह को प्रधानाचार्या सोमप्रभा मिश्रा, प्रवक्ता कुसुम त्रिवेदी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, डाॅ0 वी0पी0सिंह ने भी सम्बोधित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शान्तिकुंज प्रतिनिधि एवं प्रवक्ता अखिलेश पाण्डेय ने किया। आयोजन में सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डा0 अम्बरीश अम्बर, डा0 वन्दना मिश्रा, कवि विष्णु कुमार शर्मा, सविता सिंह, रामदास सन्त, उमेश यादव, रामसजीवन वर्मा, अवध शरण वर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, ए0पी0 शर्मा, राममिलन, सुरेन्द्र वर्मा, प्रयागनारायण गुप्त, जसवन्त सिंह, सुशील कुमार वर्मा, दिनेश बाजपेयी, योगेन्द्र मौर्य, हरिशंकर शुक्ल, डा0प्रज्ञा सिंह सहित सैकडों शिक्षक छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहें।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

