श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज बाराबंकी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी । श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज बाराबंकी द्वारा हर्षोल्लास के साथ शहर के समपति लांन में मनाया गया होली मिलन समारोह । कार्यक्रम में श्री कान्यकुब्ज वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री संदीप गुप्ता रहे । जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे । समिति के अध्यक्ष रामानंद गुप्ता इस कार्यक्रम में लगभग 20 वर्षों से लगातार अपना योगदान देते आ रहे हैं । रामानंद गुप्ता जिला अध्यक्ष के पद पर थे होली मिलन समारोह के मौके पर समिति के संरक्षक व पदाधिकारियों की सहमति से उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष पद पर चुना गया । अध्यक्ष रामानंद गुप्ता ने समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति के पदाधिकारियों का आभारी हूं जिन्होंने कठिन परिश्रम कर समिति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है । होली मिलन के मौके पर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ व बच्चों को पुरस्कृत किया गया । साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया । समिति अब तक 12 दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोग करा चुकी है ।
Related Posts
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

