रामभीख राजधानी शिक्षण संस्थान में हुआ महिला जागरूकता कार्यक्रम कोतवाली नगर टीम ने छात्राओं को किया जागरूक

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी।यदि महिलाओं में शिक्षा जागरूकता और आत्मविश्वास समाहित हो जाए तो समाज में एक नई क्रांति आ सकती है। उक्त विचार कोतवाली नगर बाराबंकी के एसएसआई विष्णु कुमार शर्मा ने क्षेत्र के राम भीख राजरानी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मलूकपुर गदिया में आयोजित महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम में व्यक्त किए

। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1090 1098 1076 102 108 112 181 व साइबर क्राइम से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।वही एसआई अमरनाथ राय ने कहां कि महिलाओं में शिक्षा तथा आत्मविश्वास की कमी के कारण ही वह अपने को कमजोर समझते हुए पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों के आगे अपने को कमजोर महसूस करतीं हैं।सभी नारी शक्ति को आगे निकलकर समाज में एक मिसाल कायम करनी होगी।जिसके लिए सरकार द्वारा तमाम नारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाते है।इसी क्रम में गदिया चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं को नारी शक्ति का ज्ञान कराते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं स्वयं का बचाव तथा सामने वाले व्यक्ति पर प्रहार करने के बारे में भी बताया। साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सब इंस्पेक्टर श्रीमती रानी देवी ने भी संबोधित किया। विद्यालय के प्रबंधक हनुमान प्रसाद,उप प्रबंधक पवन कुमार,विद्यालय संचालक डाक्टर वीर बहादुर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल ऊषा मांझी,महिला कांस्टेबल अनीता देवी, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल शिवम, कांस्टेबल विनोद कुमार, प्रधानाचार्य चरण सिंह,शिक्षक उदय, राहुल, शिवा ,सुशील, सुरेंद्र सचिन, अपूर्वा, अनुप्रिया, गीता, संध्या ,मोनिका आदि उपस्थित रहे। इसी श्रृंखला में प्राथमिक विद्यालय नगर में भी समूह की महिलाओं को ग्राम प्रधान पति राकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में उपरोक्त टीम द्वारा जागरूक किया गया।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!