संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम की अध्यक्षता में जन समस्याएं सुनी
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनी गई। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। गांव भानपुर निवासी नारायण सिंह ने गांव के लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की। आसफपुर ब्लाक के गांव बसोमी के प्रधान सहित ग्रामीणों ने सीडीपीओ विजयलक्ष्मी पर पोषाहार ना बांटने का आरोप लगाया । वहीं ग्राम प्रधान दानपुर का आरोप है कि उनके गांव में भी बच्चों को आंगनवाड़ी पोषाहार नहीं देती हैं ग्राम ए पुरा ब्लॉक व तहसील बिसौली निवासी कृष्णा देवी का आरोप है कि उन्हें निराश्रित विधवा पेंशन नहीं मिल रही हैं जिसकी वह कई बार शिकायत भी कर चुकी है। इस दौरान सीओ सुनील कुमार, बीडीओ मुनब्बर खान, नायब तहसीलदार अजहर अली, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर, पूर्ति निरीक्षक शुभ्रा मिश्रा, एसडीओ विद्युत रामगोपाल राठौर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

