क्या कोरोना की वजह से ट्रम्प अगला राष्ट्रपति चुनाव हार जाएंगे? ? कया अमेरिका कोरोना से मुक्त हो सकता है

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

ट्रम्प ने अमरीका में कोरोना के प्रवेश पर इस वायरस को गंभीरता से नहीं लिया बल्कि एक इंटरव्यू में तो उन्होंने इसका मज़ाक भी उड़ाया लेकिन लेकिन जब अमरीका मैं फैलने लगा तो उन्होंने क़दम पीछे हटाए और अमरीका में अपाकालीन स्थिति की घोषणा करते हुए 50 मिलयन डॉलर का बजट भी कोरोना के फैलाव को रोकने से विशेष किया था। उन्होंने मजबूर होकर, कोरोना के खिलाफ चीन की लड़ाई की तारीफ की लेकिन इस वायरस के खिलाफ ईरान के सराहनीय संघर्ष पर चुप्पी साधे रखी।
ट्रम्प के लिए अब देर हो चुकी है, सच्चाई से बचने की उनकी कोशिश, न अमरीकी अर्थ व्यवस्था को बचा सकती है और न ही राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत को सुनिश्चित कर सकती है।
ट्रंप कोरोना वायरस के बारे में ईरान और चीन के विपरीत यह नज़रिया रखते हैं कि उससे खतरा उसी समय है जब उसके लक्षण नज़र आ जाएं लेकिन सच्चाई यह है कि उसके लक्षण नज़र आएं या न आएं उनकी हार के लक्षण नज़र आ गये हैं अगर कोरोना वायरस से वह अमरीकी अर्थ व्यवस्था को नहीं बचा पाए तो फिर उसका प्रभाव चुनाव परिणाम पर ज़रूर पड़ेगा लेकिन फिलहाल जिस तरह से कोरोना अमरीकी अर्थ व्यवस्था को रौंद रहा है उससे तो यही लगता है कि ट्रम्प के आर्थिक खुशहाली के सारे वादे और सपने चकनाचूर हो जाएंगे।

Don`t copy text!