मैं अमेरिका का राष्ट्रपति बनूं या न बनूं, ट्रंप का मुंह बंद करना चाहियेः बर्नी सेन्डर्ज़
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
बर्नी सेन्डर्ज़ ने कहा कि ट्रंप उन चिकित्सकों और कर्मचारियों को कमज़ोर कर रहे हैं जो इस समय अमेरिकी लोगों की सहायता कर रहे हैं
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के दो उम्मीदवार बर्नी सेन्डर्ज़ और जो बाइडेन ने पहली बार आमने- सामने शास्त्रार्थ किया है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के सहायक जो बाइडेन और वरिष्ठ सिनेटर बर्नी सेन्डर्ज़ ने कल शाम को पहली बार सीएनएन की मेज़बानी में आमने- सामने वाशिंग्टन में शास्त्रार्थ किया।कोरोना वायरस के फैलने के कारण सीएनएन के स्टूडियो में कार्यक्रम किसी दर्शक की उपस्थिति के बिना आयोजित हुआ।जो बाइडेन ने विश्व में तांडव मचा रहे कोरोना वायरस की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते तो वह सेना को अस्थाई अस्पताल बनाने का आदेश देते जबकि वरिष्ठ सिनेटर बर्नी सेन्डर्ज़ ने भी कोरोना वायरस से निपटने में ट्रंप सरकार की अक्षमता पर बल देते कहा है कि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति बनूं या न बनूं कोरोना से मुकाबले के लिए ट्रंप के मुंह को अभी बंद करना चाहिये क्योंकि वह इस समय उन चिकित्सकों और कर्मचारियों को कमज़ोर कर रहे हैं जो इस समय अमेरिकी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

