सपा राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन के चालीसवां फातिहा कार्यक्रम में भाग लिया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर ने पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन के चालीसवां फातिहा कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की l ज्ञात रहे पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन का बीमारी के चलते 40 दिन पूर्व दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया था उनके निधन के उपरांत उनके आवास पर चालीसवां फातिहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया l डार्लिंग रोड पर स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष के पुत्र जमालुद्दीन ने अपने वालिद पूर्व पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन के मृतक उपरांत 40 दिन पूरे होने पर आयोजित चालीसवां कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर शिरकत करने पहुंचे तथा उनके बड़े भाई शहाबुद्दीन निहालुद्दीन गयासुद्दीन उनके पुत्र जमालुद्दीन दानिश आदि को उन्होंने समाजवादी पार्टी का नूरुद्दीन को सच्चा सेवक कर्मठ एवं जुझारू सिपाही बताते हुए आश्वासन दिया की पार्टी उनके परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी हुई है l

पूर्व राष्ट्रीय सचिव के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के पर्सनल सचिव जाहिद हसन नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ठाकुर केपी सिंह राघव तथा समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता उनके साथ थे वही क्षेत्र के कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं संभ्रांत नागरिकों के अलावा कई राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता उलेमा पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां पालिका सदस्य प्यारे मियां सहित कई पालिका सदस्य एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!