सपा पर तंज कसते हुए बोले सीएम 2027 और 2032 में भी बनेगी BJP की सरकार
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश विधानसभा मॉनसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन में मुख्य मंत्री योगी आदित्यरनाथ और नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के बीच जमकर जुबानी तीर चले। इस दौरान उन्हों ने शिवपाल सिंह यादव का बार-बार नाम लिया और उनके बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे। योगी के अंदाज और शिवपाल को लेकर उनके तंज पर सदन में कई बार ठहाके भी गूंजे। इसी क्रम में योगी ने शिवपाल सिंह यादव को सम्बोईधित करते हुए विपक्ष को अपनी ओर से यह भी जता दिया कि 2027 और 2032 में भी यूपी में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। उन्होंगने कहा आपके (शिवपाल यादव) रिहर्सल में कमी रह गई। चाचा कुछ तो सिखा दें। अभी बहुत फुरसत है। अभी 2022 से 27 चल रहा है। आगेभी 2027 से 32 तक भी चलेगा। चाचा अभी से तय कर लो, नहीं तो 2027 में सबसे पहले आप ही क्लीन बोल्ड होंगे
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

