घर से विद्यालय पढ़ने गई नाबालिक छात्रा को उसका दोस्त लेकर हुआ फरार छात्रा के चाचा ने मामले की आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी सेवारत एक कर्मी ने विद्यालय पढ़ने गई नाबालिक भतीजी को बहला-फुसलाकर भगाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है lथाना सिविल लाइन पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में सरकारी सेवारत एक कर्मी ने बताया उसकी नाबालिग 13 वर्षीय भतीजी नगर के एक विद्यालय में पड़ती है तथा 10 अगस्त को वह विद्यालय पढ़ने गई थी परंतु वह घर लौट कर नहीं आए तब चिंता हुई जानकारी करने पर पता चला कि उनकी भतीजी की दोस्ती चंदन पुत्र गुड्डू ग्राम कटिया नोडिया गौर जनपद बस्ती से थी तथा चंदन उससे मोबाइल पर बात करता था उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी भतीजी को चंदन पुत्र गुड्डू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है सेवारत सरकारी कर्मी के प्रार्थना पत्र पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए नाबालिक पुत्री को तलाश कराई जाने की मांग की है l
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!