पूर्व आरोपी नाबालिक पुत्री को लेकर फिर हुआ फरार आरोपी सहित 2 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं

बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पूर्व आरोपियों पर घर से नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l


पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को पूर्व आरोपी मोहम्मद अम्मार हसन पुत्र हसन महमूद निवासी मोहल्ला खांडसारी थाना कोतवाली व अम्मार हसन का एक साथी नाम पता अज्ञात घर से बहला-फुसलाकर दोबारा भगा ले गया पीड़ित ने बताया उपरोक्त आरोपी अम्मार हसन ने जेल जाने से पूर्व धमकी दी थी कि वह जब भी जेल से निकल कर आएगा पुत्री को जबरन घर से भगा ले जाएगा पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है मामला दो संप्रदाय से जुड़ा हुआ है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं

Don`t copy text!