कछला गंगा घाट पर कावड़ियों एवं स्नान करने गए श्रद्धालुओं की धड़ाधड़ हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप पुलिस सुरक्षा के बीच धड़ाधड़ हो रही हैं बाइक चोरी दो दर्जन से ज्यादा बाइकों की हो चुकी है चोरी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। उझानी के कछला गंगा घाट पर कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान करने के लिए बाइक से पहुंचने पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करके ले जाई जा रही बाइकों से बाइक सवारों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है जबकि भारी तादाद में सुरक्षा के जवान तैनात हैं सुरक्षा के जवान तैनात होने के बावजूद भी लगातार गंगा घाट से बाइकों की हो रही चोरी से श्रद्धालु बाइक से कछला गंगा घाट पर स्नान करने के लिए जाने से कतरने लगे हैं बीते 3 दिन में दो और कावड़ियों की अज्ञात चोरों ने घाट से बाइक चोरी कर ली बाइक स्वामियों ने थाना उझानी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक जनपद बरेली के ग्राम बुखारा पोस्ट चौबारी कैंप जनपद बरेली निवासी अरुण पटेल पुत्र रामपाल सिंह ने थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बाइक यूपी 25 डीएस 9383 से कछला गंगा घाट पर कावड़ लेने के लिए आया था बाइक खड़ी करके गंगा घाट पर नहाने चला गया जब लौटकर आया तो अज्ञात चोर बाइक की चोरी कर ले गए वहीं दूसरी बाइक ग्राम कनकपुर थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र माखनलाल ने थाना उझानी कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपाचे मोटरसाइकिल यूपी 84 ए बी 1358 से कछला गंगा घाट पर कावड़ लेने के लिए आया था बाइक खड़ी करके मैं गंगा घाट पर नहाने चला गया जब लौट कर आया तो अज्ञात चोर बाइक की चोरी कर ले गए दोनों ही कावड़ियों ने थाना उझानी पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!