नगर एवं देहात क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। सहसवान नगर एवं देहात क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर सरकारी संस्थानों एवं निजी संस्थानों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया मंगलवार को सुबह स्वतंत्रता दिवस पर उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया तहसीलदार शर्मनानंद ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाश डाला थाना कोतवाली में पुलिस क्षेत्र अधिकारी शिवनारायण द्वारा ध्वजारोहण किया गया

प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ग्रहण कराई इस मौके पर ध्वज को सशस्त्र टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया नगर पालिका परिषद सहसवान में पालिका अध्यक्ष मीर हा दी अली उर्फ बाबर मियां ने ध्वजारोहण किया अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रकाश डाला तथा उपस्थित कर्मियों से निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया पन्ना लाल इंटर कॉलेज में पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने ध्वजारोहण किया प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में बच्चों का मार्गदर्शन किया इस पर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए बार एसोसिएशन कार्यालय पर एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया क्षेत्र पंचायत समिति कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख की अनुपस्थिति में उनके पति विक्रांत यादव ने ध्वजारोहण किया नेहरू इंटर कॉलेज मोहद्दीनपुर में मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रेम सिंह कश्यप ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में प्रकाश डाला इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी सिंह राघव ने मुख्य अतिथि विशाल प्रताप सिंह को बैंज लगाकर एवं फूल मालाएं के हार पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तत्पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया मुख्य अतिथि विशाल प्रताप सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं वह विद्यालय की शिक्षकों द्वारा अच्छा मार्गदर्शन किया गया है मुख्य अतिथि विशाल प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भी विचार रखते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन शहीदों ने अपने प्राण गवाएं वह हमारे लिए वंदनीय एवं पूजनीय हैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं अर्ध सरकारी भवनों पर किए गए ध्वजारोहण के साथ नगर एवं देहात क्षेत्रों में निजी संस्थानों मुख्य बाजार मकानों के अलावा निजी विद्यालयों सरकारी विद्यालयों में भी ध्वज फहराए गए तथा ग्रामीण अंचलों में भी पंचायत भवनों पर पंचायत सचिव ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित ग्राम के संभ्रांत लोगों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!