गुंडों ने खेत में खड़ी मक्का की फसल में लगाई आग हैरों से फसल पलटी दो भाइयों सहित 3 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। जनपद के थाना बिसौली क्षेत्र ग्राम रतनपुर निवासी एक किसान ने थाना फैजगंज बेहटा निवासी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के विरुद्ध खेत में खड़ी मक्के की फसल में आग लगाकर नष्ट करने तथा शेष फसल को ट्रैक्टर हेरो की मदद से फसल बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
पुलिस में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम रतनपुर निवासी विजय कुमार पुत्र चंद्रभान सिंह ने बताया कि थाना फैजगंज बैठा क्षेत्र के ग्राम सीसरका निवासी टिंकल उर्फ तनवीर लालू उर्फ ललित पुत्र गंद पुत्रगण सुखबीर तथा कुछ अज्ञात लोगों द्वारा क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी करते हैं उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरे खेत में खड़ी मक्का की फसल में आग लगा दी तथा शेष बची फसल को ट्रैक्टर हैरो की मदद से फसल नष्ट कर दी पीड़ित विजय कुमार ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 427 435 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

