देशभक्ति के रंग में डूबी अहमदपुर पुलिस चौकी ,शान से लहराया तिंरगा ,* भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा : संतोष कुमार राय
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
अहमदपुर बाराबंकी जनपद में 77वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। 15 अगस्त 1947 ये वो दिन था जब भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस दिन को पूरा देश आजादी के महोत्सव के रूप में मनाता है।जी हां ऐसा ही कुछ नजारा बाराबंकी के थाना जैदपुर अंतर्गत पुलिस चौकी अहमदपुर में देखने को मिला जहां देशभक्ति के रंग में डूबी पुलिस चौकी में शान से लहराया गया तिरंगा ।सुबह 10:15 बजे चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय के साथ पी आर वी 112 सहित समस्त पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में शहीदों चित्रों पर फूल माला अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई , तथा देशहित के लिए संकल्प भी लिया गया । साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस जवान तथा उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।औरकहा कि ,भारत की आजादी में अनेको वीरों का अहम योगदान रहा है।इसलिए हम सबको अपने देश की एकता व अखंडता की शक्ति को कायम रखना है।

आपको बताते चले अहमदपुर टोल प्लाजा पर प्रबंधक जितेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में समस्त स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर किया गया । साथ ही रामायणी फूट प्लाजा सहित गांव से लेकर स्कूलों ,सरकारी कार्यालयों में शान से भारतीय तिरंगा लहराया आजादी के जश्न में सभी लोग डूबे नजर आए।अवसर पर हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत यादव ,कॉन्स्टेबल विपिन कुमार राजेश वर्मा ,वरुण पुनिया ,भूपेंद्र सिंह ,संदीप पटेल , व पी आर वी 112 की टीम हेड कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह , व लखन कुमार ,पवन कुमार पांडेय ,राधाकृष्ण दीक्षित ,व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

