स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर विशाल भंडारे का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर सफदरगंज जैदपुर मार्ग पर स्थित पूर्णिमा फिलिंग स्टेशन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आसपास गावों के सैकड़ो लोगो ने भंडारे मे प्रसाद ग्रहण किया।
झंडारोहण के पश्चात भंडारे का शुभारम्भ करते हुए भाजपा नेता रनर प्रत्याशी अम्बरीश रावत ने कहा कि देश की आजादी मे हमारे महापुरुषों ने जो बलिदान दिया है उसे भुलाया नही जा सकता उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता आंदोलन के योद्धाओ को सम्मान दिया है आज गुमनामी के दौर से गुजर रहे आजादी के नायको के नाम अमृत सरोवर, मनरेगा पार्क व शीला फलकम की स्थापना की जा रही हैं जो गौरव की बात है । रनर प्रत्याशी अम्बरीश रावत ने अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रदांजलि अर्पित की । इस मौक़े पर फिलिंग स्टेशन के प्रॉपैटर राकेश कुमार वर्मा ने लोगो का आभार व्यक्त करते हुए भंडारे मे शामिल लोगो के लिए भोजन परोसा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!