भारत के ‎‎मुसलमान मूल रूप से ‎हिंदू, बाद में हुए कनवर्ट : गुलाम नबी आजाद

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

नई दिल्ली । गुलाम नबी आजाद ने कहा है ‎कि भारत के मुसलमान मूल रूप से ‎हिंदू हैं, बाद में कनवर्ट हो गए। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम का यह बयान इस समय सोशल मी‎डिया पर खूब वायरल हो रहा है। पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद का यह वीडियो एक जनसभा में भाषण देने के दौरान का है। इस वीडियो में गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से कह रहे हैं कि हिंदू धर्म इस्लाम से पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गुलाम नबी आजाद का वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का बताया जा रहा है। गुलाम नबी आजाद 9 अगस्त को यहां भाषण देने पहुंचे थे। वीडियो में आजाद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं ‎‎कि इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ। भारत में कोई भी बाहरी नहीं है। हम सभी इस देश के हैं। भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू थे। जो बाद में कनवर्ट हो गए। इसके अलावा उन्होंने कहा ‎कि कश्मीर में 600 साल पहले केवल कश्मीरी पंडित थे, फिर कई लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बन गए। इस दौरान आजाद ने लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा ‎कि धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लोगों को धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।
वी‎डियों में गुलाम नबी आजाद ने कहा ‎कि हम बाहर से नहीं आए हैं। इसी मिट्टी की पैदावार हैं। और इस मिट्टी में ही हमें खाक होना है। बीजेपी के किसी नेता ने जनसभा में कहा कि कौन बाहर से आया है, और कौन अंदर से आया है। मैंने उनसे कहा कि अंदर-बाहर से कोई नहीं आया है। हिंदुओं में जलाया जाता है। इसके बाद अवशेष दरिया (नदी) में डाल देते हैं। वह पानी अलग-अलग जगह जाता है। खेतों में भी जाता है यानी हमारे पेट में चला जाता है। आजाद को इस वी‎डियो पर अनेक लोगों की प्र‎ति‎क्रियाएं आ रही हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!