जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट 2 महिलाओं सहित आठ लोग हैं
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
सहसवान। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के के दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडोर का है। एक पक्ष के पुत्तन पुत्र छुट्टन का कहना है कि उसका खेत के बंटवारे को लेकर गांव के ताहर से न्यायालय में वाद चल रहा है। 13 अगस्त की शाम करीब आठ बजे जानकारी मिली की ताहर अपने साथियों के साथ उसका खेत जोत रहा है। पुत्तन के भाई अच्छन ने पीआरवी को सूचना दी। पुत्तन, उसका भाई छुट्टन, नसरीन और मुजविकर खेत की ओर गए। गांव के बाहर भवानीपुर खल्ली जाने वाले मार्ग के पास आरोपित खेत पर जुताई करके कब्जा करने की नियत से पेड़ लगा रहे थे। साथ गए लोगों ने रोका तो अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में चारों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अच्छन का अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने पुत्तन की तहरीर पर ताहर, कमरुल, मजरुल और अफजाल के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
इधर दूसरे पक्ष की नासिरा पत्नी ताहर का कहना है कि उसका खेत अलहदादपुर धोबई के रकबे में स्थित है। इसमें उसका निजी नलकूप लगा हुआ है और स्वजन खेती-बाड़ी कर रहे हैं। इसी जगह में से कुछ हिस्सा नासिरा से हटकर पुत्तन आदि ने खरीद लिया। यह लोग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। इसको लेकर कोर्ट में वाद चल रहा है। 13 अगस्त की शाम करीब आठ बजे महिला अपने स्वजन के साथ घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान आरोपित अपने हाथों में लाठी डंडे और धारदार असलाह लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। मारपीट में कमरुल, अमरूल, मलका बेगम और मोहम्मद कैफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने नासिरा की तहरीर पर पुत्तन, अच्छन, सलीम उर्फ पप्पू और छुट्टन के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

