पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसा मनचला महिला से की छेड़छाड़ नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक ग्राम में एक महिला ने पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने की एक आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित एक ग्राम निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली घर पर रहती है जहां ग्राम का ही विनोद पुत्र महेश निवासी दीवार बांधकर रात के समय उसे समय घर में घुस आया जब वह सोने की तैयारी कर रही थी विनोद ने घर में घुसते ही उसके सीने पर तमंचा रख अश्लील हरकत की तथा नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की व मोबाइल से वीडियो बनाते हुए धमकी दी कि अगर मामले की जानकारी किसी को दी तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देगा पीड़ित युवती ने उपरोक्त आरोपी विनोद के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 452 354 क 354 ख 506 मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं l
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

