जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन……
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। शुक्रवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला बीट अधिकारी शक्ति दीदी उपनिरीक्षक माया यादव ने सार्वजनिक शिक्षण संस्थान मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम मे शक्ति दीदी उपनिरीक्षक माया यादव ने बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद ऐप फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने एवं महिला अपराध आदि की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारी शक्तिदीदी माया यादव ने बताया कि बीट क्षेत्र में महिला अपराध से सम्बन्धित पीड़िताओं से मिलकर उनकी आवश्यक काउंसलिंग करते हुए उनकी समस्याओं का सामाधान किया जा रहा है एवं आवश्यकतानुसार यथोचित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा बीट क्षेत्र में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के साथ ही साथ अराजकतत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा सादे कपड़ों में बीट क्षेत्र में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित संवेदनशील क्षेत्र में के अन्तर्गत महिलाओं व छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इस मौक़े पर महिला आरक्षी प्रतिमा, शिक्षण संस्थान के प्रबंधक राम मिलन वर्मा, सहित स्कूल की शिक्षिकाए एव छात्राए मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

