ग्राम कैला बरसों बरस पुराना गांव में आज तक कोई विकास नहीं हुआ

एसएम न्युज 24 टाइम्स, बदायूं

बदायूं । शाहजहांपुर /कलान विकास खण्ड के ग्राम कैला में सन 1985 से बसा हुआ ग्राम कैला जिसकी आबादी 1600 की है और इस गांव में किसी तरह का कोई विकास कार्यों नही हुआ है और इस गांव के बच्चे स्कूल न होने के कारण बहुत से बच्चे ड्राफ ऑउट हो जाते है बच्चो की शिक्षा स्तर खराब होता जा रहा है महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान बहुत ही गम्भीरता का सामना करना पड़ता है स्वास्थ्य विभाग की टीम तडाई तक आती है बहा तक पहुंचने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस गांव में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है सरकार ने सभी ग्राम में बिजली की व्यवस्था की है पर इस गांव में बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई है और निकलने को रास्ता नहीं है न कोई ग्राम से बाहर जाने की सड़क है रास्ता बहुत ही खराब है रास्ते में बहुत गड्डे है जो सादा निकालना बहुत ही मुस्किल होता है ग्राम में सभी लोगो के मकान कच्चे बने हुए है बरसात के समय मकान गिरने का बहुत ही डर रहता है मकानों में पानी भर जाता है और पानी भराव होने के कारण अनेक बीमारी फैल जाती है आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मकान नहीं बना पाते है सभी लोग बोट तो ले जाते है और विकास कार्यों को दिलासा दे जाते है पर होता कुछ नही हम ग्राम वासियों से विकास कार्य कराने की दिलासा देकर वोट लिया जाता है सरकार से सभी ग्राम वासियों का अनुरोद है कि इस ग्राम पर कृपा बनाए रखे ग्राम वासी राजवीर सिंह राकेश हरवीर नन्हे महेश रामबाबू मोरपाल सर्वेश नन्हेलाल।

एसएम न्युज 24 टाइम्स, बदायूं

Don`t copy text!