जलस्तर में बढ़ोतरी लेकिन खतरे के निशान से नीचे, स्थिति नियंत्रण में

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी 25 अगस्त। ज़िलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा है कि जनपद में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों ये जुड़े सभी सम्बंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है तथा वर्षा जनित समस्याओं के समाधान एवं बीमारियों के उपचार के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावितों को निर्धारित आर्थिक सहायता के लिए औपचारिकताओं को पूर्ण कर शासन स्तर पर सम्पर्क कर आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा साफ़ सफ़ाई, फागिंग, दवा छिड़काव आदि के कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

उप ज़िलाधिकारी, रामनगर श्री अनुराग सिंह ने बताया कि आज तहसील रामनगर में घाघरा के जलस्तर वृद्धि होने से बाहरी इलाकों में कुछ जलभराव हुआ है।कटान के चलते सरसंडा के पंचायत भवन का बरामदा ध्वस्त हो चुका है।कहीं से जलप्लावन,सर्पदंश या अन्य किसी घटना की सूचना नहीं है।वर्तमान स्थिति में आबादी या घरों में पानी भरने की कोई सूचना नहीं है। आज प्रभावित क्षेत्रों में उपचारित मरीज़ की संख्या 61 था उपचारित पशुओं की संख्या 11 रही। इसके अलावा टीकाकृत पशुओं की संख्या 10 तथा संचालित नावों की संख्या 5 रही। उप ज़िलाधिकारी, सिरौली गौसपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है और आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं है। ग्रामों में आवागमन भी सामान्य है। उप ज़िलाधिकारी, राम सनेहीघाट, श्री आर. ए. वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है लेकिन अभी पानी खतरे के निशान से नीचे है। आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है।बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!