पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल उपचार को ले जाते समय मौत

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर बिल्सी में एक पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक से घर वापस लौटते समय राफिया कॉलेज के पास अज्ञात बाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने पर परिजन अलीगढ़ मेडिकल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया मृतक पेट्रोल पंप कर्मी के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में अपराध पंजीकृत कराया है l जानकारी के मुताबिक सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर निवासी आनंद मोहन पुत्र हरपाल सिंह नगर पालिका परिषद बिल्सी में किसी पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं वह बाइक से ड्यूटी करने आते जाते थे आनंद मोहन बाइक संख्या यूपी 24 av 1524 से बिल्सी पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी निपटाकर सहसवान बिसौली मार्ग होते हुए घर वापस लौट रहे थे की शाम 6:00 बजे के लगभग राफिया स्कूल के पास किसी अज्ञात बाहन ने जबरदस्त टक्कर मार का आनंद मोहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल आनंद मोहन को एंबुलेंस वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया जहां गंभीर हालत होने पर आनंद मोहन को चिकित्सक ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी जिस पर परिजन आनंद मोहन को अलीगढ़ हायर सेंटर ले जा रहे थे बीच रास्ते में ही आनंद मोहन ने दम तोड़ दिया आनंद मोहन के भाई देवेश कुमार पुत्र हरपाल सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है मामले की जांच उप निरीक्षक रामपाल सिंह को सौंप दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!