डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें अधिकारी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिलाधिकारी मनोज कुमार ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि वह प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि संबंधी वादों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर कार्रवाई करने के लिए कहा। इस अवसर पर 119 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष 109 के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की शिकायतों को जानने व उनके निस्तारण का अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार नहीं किया जा सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को लिखित में सूचित करें व फोन पर भी उसको अवगत कराए कि किन कारणों से नियमानुसार उसकी शिकायत का निस्तारण कराया जाना संभव नहीं है ताकि वह पुनः शिकायत ना करें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस व आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में वह डिफाल्टर श्रेणी में ना आए यह सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य आवासीय योजना का लाभ दिलवाने, ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने, अतिक्रमण हटाने, चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, विद्युत कनेक्शन सही करवाने आदि विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।  सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती व प्रार्थना पत्र में राजस्व विभाग की 73, पुलिस विभाग 16, विद्युत विभाग 04, विकास विभाग 06, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग 01, नगर पालिका परिषद 08, समाज कल्याण विभाग 01, पूर्ति विभाग 06 व परियोजना अधिकारी डूडा की 04 सहित कुल 119 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष 109 के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय ,तहसीलदार करनवीर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!