ताजियो का जुलुस शनिवार को गमगीन महौल मे निकाल कर देर शाम क़र्बला मे दफन किये गये।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा(स०)के नवासे हज़रत इमाम हुसैन(अलै0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद मे मनाया जाने वाला चहल्लुम ग्राम बड़ागांव मे अक़ीदत के साथ मनाया गया शुक्रवार की देर रात्रि रखी गयी ताजियो का जुलुस शनिवार को गमगीन महौल मे निकाल कर देर शाम क़र्बला मे दफन किये गये। ग्राम पंचायत बड़ागांव मे शुक्रवार की देर रात्रि हजरत इमाम हुसैन अलै0 एव उनके 72 साथियो की शाहदत की याद मे जगह जगह ताजिये रखे गये बड़ीचौक से ताजिया का निकाला गया जुलुस देर रात्रि खत्म हुआ तथा सुबह निकाला गया जुलुस गाव के निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम खत्म हुआ इस दौरान स्थानीय एव दूर दराज से आयी अंजुमनो द्वारा नौहेखवानी की गयी तथा या हुसैन या हुसैन की सदाओ से महौल गमगीन हो गया । जुलुस के दौरान जगह जगह खाद्य सामग्री का वितरण अक़ीदतमंद द्वारा किया गया। जुलुस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपनिरीक्षक संतोष सिंह दलबल के साथ डटे रहे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

