रक्षाबंधन का त्यौहार नगर कोतवाली मे प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांध त्यौहार मनाया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। इनरवहील क्लब बाराबंकी की सदस्यों ने रक्षाबंधन का त्यौहार नगर कोतवाली मे प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांध त्यौहार मनाया। इनर वहील क्लब अध्यक्ष कुसुम जैन, अलका श्रीश, सुनीता जैन, नीलम चौधरी सहित क्लब की अन्य सदस्यों ने नगर कोतवाली मे पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्य सहित समस्त स्टॉफकर्मियों की कलाई पर राखी बाँध कर आशीर्वाद लिया। प्रभारी निरीक्षक ने संस्था को उपहार देकर रक्षासत्र का संकल्प लिया। संस्था की अध्यक्ष कुसुम जैन ने असेनी मोड़ पर प्रतीक चिन्ह लगाने की बात कही जिसमे प्रभारी निरीक्षक ने सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौक़े पर मीडिया प्रभारी गिरीश अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!