बाराबंकी 09 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी, 06 सितंबर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री रवीन्द्र नाथ दूबे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी की अध्यक्षता में आगामी 09 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
श्री अनिल कुमार शुक्ल , नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा बताया गया है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु मोटर दुर्घटना एवं वैवाहिक वादों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए जाएंगे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

