मिलाने पर हाथ को साबुन से लगभग 20 सेकंण्ड तक धुले: डॉ. हरप्रीत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोबेल कोरोना वायरस से बचाओ की दी गई जानकारी
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर
सिद्धौर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिद्धौर में कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ हरप्रीत सिंह ने विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवश्यक जानकारी दी। गुरुवार को सीएचसी सिद्धौर प्रभारी डॉ हरप्रीत सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोबेल क्रोना वायरस से बचाओ एवं रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। तथा लोगों को इस वायरस से जागरूक करने की अपील की।साथ ही बताया कि कुछ भी छूने के पश्चात अथवा किसी से हाथ मिलाने पर हाथ को साबुन से लगभग 20 सेकंड तक धुले। बचाव हेतु सुझाए गए उपायों का पालन करने की अपील की, याद रखें किसी को तेज बुखार खांसी गले में खराश सर में दर्द एवं छींक आ रही है। तो तत्काल अपने निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। वही आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर दिवाकर वर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, शिक्षकों आदि को वायरस से बचने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई है। वे लोग भी लोगों को जागरूक करने में हमारा सहयोग करें।वही मौजूद बाल विकास परियोजना अधिकारी सिद्धौर सीमा निगम ने कहा की अगर कि किसी को सर्दी जुखाम बुखार आता है तो अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना टेस्ट कराएं और खान-पान पर ध्यान दें। साफ सफाई रखें हाथों को साबुन से धुले इसी प्रकार कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इसके साथ साथ सभी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हेमलता श्रीवास्तव पदमा त्रिपाठी अर्चना सिंह रामावती अजीता शुक्ला मुमताज बेगम सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मौजूद रही।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

