शहनशाह के नेतृत्व में एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन जनपद बाराबंकी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद शहनशाह के नेतृत्व में एक शिष्टाचार भेंट पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी से की। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के जिला संरक्षक हुमायूं नईम खान एडवोकेट, उपाध्यक्ष एस एम गुलजार वारसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, जिला महासचिव मो साहिल, प्राचार्य गांधी पंचायत इंटर कॉलेज संतोष मिश्रा, जमाल, राशिद, मो हनीफ, तौकीर कर्रार, रामप्रसाद, हारिस सहादतगंज, मो सलमान आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी को बाराबंकी जनपद में स्वागत किया और एसोसिएशन का संपूर्ण सहयोग करने का वादा किया।  अध्यक्ष मो अहमद शहनशाह ने बुके देकर, संतोष अवस्थी ने स्मृति चिन्ह व संतोष मिश्रा ने शाल भेंट कर डॉक्टर चतुर्वेदी का स्वागत किया। एसोसिएशन के द्वारा सेमिनार आयोजित करने पर प्रतिनिधिमंडल और पुलिस अधीक्षक से चर्चा हुई। जिस पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से कोई भी सम्मेलन आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आप लोग कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक करने का काम करें प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कप्तान को सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!