74 लाख रूपये मारफीन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

कोठी बाराबंकी। पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय आरोपी ओ को 74 लाख रूपय मार्फिन के साथ  गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुखबिर की खास सूचना पर भानमऊ चैकी चैराहे से गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार  सुमित उर्फ राजेश केसरी पुत्र सतीश केसरी निवासी गौरारी थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र अमित कुमार पुत्र विजय गुप्ता निवासी सन्तनगर कस्बा व थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र के रहने वाले थे जो बाराबंकी से मार्फिन ले जाकर सोनभद्र में अलग-अलग जगहों पर बेचने वाले थे जिन्हें कोठी थाना पुलिस ने धर दबोचा तो वही कोठी थाना प्रभारी शैलेश कुमार का कहना है कि अब कोठी थाना कब चार्ज संभाला गया है अब बड़े-बड़े गुड वर्क होते रहेंगे। उन्होंने इसी दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

 

Don`t copy text!