सेवानिवृत्त वयोवृद्ध शिक्षक का हुआ निधन पैतृक गांव में सैकड़ों की उपस्थिति में किया गया अंतिम संस्कार

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक बेनी प्रसाद दीक्षित का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बरगदहा (मुउद्दीन सराय, सुबेहा)में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया। दिवंगत दीक्षित के निधन पर शिक्षकों एवं अधिवक्ता तथा गणमान्य जनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शिक्षा जगत में अध्यापन कराने की सरल व अनुशासित विधा के लिए प्रसिद्ध 86 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक बेनी प्रसाद दीक्षित का बुधवार की शाम 7रू15 बजे निधन हो गया ।इधर एक पखवारे से मस्तिष्क आघात के चलते बीमार चल रहे थे। कई वर्षों तक प्रधानाध्यापक रहने वाले बेनी प्रसाद दीक्षित 1998में सेवानिवृत्त हुए थे। समाज में एक अलग पहचान रखने वाले दिवंगत दीक्षित मोहिद्दीन सराय ग्राम पंचायत के सन 1972 से लेकर 1992 तक प्रधान प्रतिनिधि भी रहे हैं। उनकी पत्नी श्रीमती रामपती 20 वर्षों तक ग्राम की प्रधान रही है। स्वयं दीक्षित कॉपरेटिव समिति सुबेहा के अगुवा भी रहे हैं। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में भी उनका हमेशा योगदान रहा है। पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित सुरेंद्र नाथ अवस्थी के मित्र दीक्षित के निधन की जैसे ही खबर आम हुई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत के सशक्त हस्ताक्षर को अंतिम विदाई देने के लिए लोग बरगदहा मुद्दीन सराय गांव उमड़ में  पड़े। बेनी प्रसाद दीक्षित की चिता को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र विश्वनाथ शंकर दीक्षित ने दी। बेनी प्रसाद के निधन की सूचना मिलने पर हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। क्षेत्र के शिक्षक नेता उमा नाथ मिश्रा, हृदय नारायण सिंह, जगदीश सिंह, उमेश अवस्थी, हरी नारायण तिवारी एवं हैदरगढ़ बार के अध्यक्ष यश करन तिवारी, महामंत्री सुनील त्रिवेदी, अधिवक्ता संजय सिंह, राम प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री कुंवर बहादुर यादव, हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामअचल, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया, डॉ रामकृष्ण मिश्र, मोहम्मद अजीज, भरत लाल शुक्ला ,प्रदीप कुमार, रामचंद्र सहित आदि गणमान्य जनों ने बेनी प्रसाद दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!