पेंटागोन के बाद अमरीकी संसद भी कोरोना की चपेट में, दो सांसद कोरोना पाज़िटिव पाए गए, संक्रमितों की कुल संख्या 9 हज़ार से ज़्यादा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

उटाह से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि बेन मैक एडम्ज़ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इससे पहले फ़्लोरीडा से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मारियो डियाज़ बालार्ट भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।मैक एडम्ज़ ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया कि मेरे डाक्टर ने सुझाव दिया कि मैं कोविड-19 का टेस्ट करवा लूं मैंने स्थानीय क्लिनिक में टेस्ट करवाया और मुझे पता चला कि मैं कोरोना पाज़िटिव हूं।सांसद ने आगे कहा कि मैं घर से ही उस समय तक अपना काम जारी रखूंगा जब तक मुझे यह यक़ीन नहीं हो जाता कि अब मेरे लिए बाहर आना सुरक्षित है।मैक एडम्ज़ ने बताया कि पिछले सप्ताहांत राजधानी से वापस आने के बाद मुझे सर्दी लगने के लक्षण दिखाई दिए और बाद में बुख़ार, सूखी खांसी और सांस की तकलीफ़ शुरू हो गई जिसके बाद मैने डाक्टर से परामर्श लिया।फ़्लोरीडा के सांसद डियाज़ बलार्ट ने भी बताया कि वह भी कोरोना से पीड़ित हैं लेकिन धीरे धीरे हालत बेहतर हो रही है। उन्होंने इसके साथ ही अपील की कि कोरोना को बहुत गंभीरता से लेने की ज़रूरत है। डियाज़ ने बताया कि उन्हें वाशिंग्टन में बुख़ार और सिर दर्द की शिकायत हो गई तो वह वहीं रूक गए और दक्षिणी फ़्लोरीडा नहीं लौटे बाद में उन्हें टेस्ट करवाने से पता चला कि वह कोरोना वायरस पाज़िटिव हैं।
ज्ञात रहे कि इससे पहले पेंटागोन के कम से कम 90 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमरीका में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 9 हज़ार से अधिक हो चुकी है और यह बीमारी अमरीका के हर राज्य में पहुंच गई है। अब तक 150 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Don`t copy text!