कोरोना से बचाव हेतु हुई कार्यकारिणी बैठक, एडिशनल सीएमओ ने पार्षदो को किया प्रशिक्षित, महापौर की अपील- सावधानी रख हराये कोरोना को
करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ दिनाँक 19/03/2020 को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ हॉल में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से लखनऊ वासियो के बचाव हेतु कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक आहूत की गयी। जिसमे महापौर संयुक्ता भाटिया, एडिशनल सीएमओ श्री आरके चौधरी संग कार्यकारिणी सदस्यों और पार्षद दल नेताओ ने लखनऊवासियो को कोरोना से बचाव हेतु रणनीति तैयार की।
इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया जी की अध्यक्षता में तय किये गए निर्णय
* कोरोना से निपटने के लिये एक सफाई व्यवस्था एवं सेनेटाइजेसन हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही जोनल स्तर पर भी नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जोकि मा० पार्षदो, जनप्रतिधियों एवं जनता की शिकायतों पर त्वरित निस्तारित कराएगा।
* मा० पार्षदो, एवं जनता के अनुरोध पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जायेग।
* सेवा बस्तियों/ मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, साथ ही वहाँ पर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
* देवस्थानों/धर्मस्थलों/मंदिर/मस्जिदों एवं गुरुद्वारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
* मृत जानवरो का त्वरित निस्तारण हेतु जोनवार गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।
* विशेष परिस्थितियों की तैयारियों के मद्देनजर कल्याण मंडप/ सामुदायिक केंद्रों की अग्रीम बुकिंग कैंसल करने के निर्देश मा० महापौर जी द्वारा दिये जा चुके है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा।
एडिशनल सीएमओ ने कार्यकारिणी समिति को अवगत कराया कि लिफ्ट का उपयोग कम किया जाए, बहुत आवश्यकता होने पर ही उपयोग किया जाए।
पार्षदो को जनता में सफाई हेतु जागरूकता फैलाये। कोई समस्या हो तो उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सभी लोग एक दूसरे से 2 मी० की दूरी बनाकर रखे। अनावश्यक यात्रा करने से बचे। मास्क का उपयोग करके खुले में न फेंके।उनका उचित निस्तारण किया जाए। अधिकतर बाहरी कार्यों में बाएं हाथ का उपयोग करें। जनता में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाये।
एडिशनल सीएमओ ने बताया कि घर मे भी ऐसे सेनेटाइजर बनाये।
– 50% पानी
-50% स्पिरिट
– नींबू का रस
– कपूर को मिलाकर सेन्टाइज़र बनाये एवं ब्लीचिंग पाउडर के घोल से पोछा लगाएं।
उक्त अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने इटली के उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे कुछ ही दिनों में कोरोना वायरस ने पूरे इटली को अपनी चपेट में लिया है, इसलिए हमें अब बहुत सजगतापूर्वक कार्य करना है। महापौर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सावधानी रखते हुए कोरोना को हराना है। साथ ही पार्षदो से अपील करते हुए कहा कि जनता हमारी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखें।
महापौर ने बताया कि कोरोना वायरस( कोविड 19 )से बचाव हेतु नगर निगम लखनऊ द्वारा किये जा रहे कार्य-
* शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 120 होर्डिंग्स के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
* पुराना वायरस से बचाव हेतु एक लाख पंपलेट का शहर के समस्त जोन में लगातार वितरण किया जा रहा है।
* पानी के उपयोग में आने वाली 33 वाहनों में माइक, जिंगल्स एवं फ्लेक्स बोर्ड बैनर के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
* लखनऊ शहर में वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से रोस्टर के अनुसार फागिंग कराई जा रही है।
* नगर निगम के समस्त जोनों के साथ साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर हैंड वॉश काउंटर बनाते हुए लिक्विड सोप एवं सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
* समस्त सफाई कर्मचारियों को उक्त वायरस से बचाव /रोकथाम हेतु लगभग दस हज़ार मास्क एवं तीन हज़ार ग्लव्स उपलब्ध करा दिए गए हैं।
* शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।
* कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के निवास स्थानों जैसे इंदिरा नगर ,गोमती नगर एवं विकास नगर में रोगी के निवास स्थान को केंद्र बिंदु मानते हुए उसके चारों तरफ के 1 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट नामक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
* लखनऊ शहर में विभिन्न क्षेत्रों जैसे- जिलाधिकारी कार्यालय, सिविल कोर्ट ,भूतनाथ मार्केट जोन-5 के विभिन्न क्षेत्रों में, वी.आई.पी गेस्ट हाउस, विक्रमादित्य गेस्ट हाउस, स्टेट गेस्ट हाउस ,ए.सी.पी कार्यालय कैसरबाग में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया।
* कोरोना वायरस के खतरे को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नालियों की सफाई के साथ-साथ खाली प्लाटों में एकत्रित कूड़े के ढेर को उठाने हेतु जेसीबी युक्त ट्रैक्टर ट्राली समस्त जोनों में उपलब्ध करा दी गई है जो दिन में तीन बार खाली प्लाटों से एकत्रित कूड़े का उठान कर रही है।
* लखनऊ शहर के समस्त समाचार पत्रों के माध्यम से कोरोना-वायरस से बचाव हेतु प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।
कार्यकारिणी समिति की बैठक में एडिशनल सीएमओ ने सदस्यो को निम्न आवश्यक बातों को ध्यान में रखने की बात कही :-
क्या करें:-
?अपनी व्यक्तिगत स्वच्छ्ता पर ध्यान दें
?स्वास्थ्य जागरूकता होने एवं बचाव से जान को कोई खतरा नहीं है।
?छीकने और खाँसने के दौरान अपने मुँह पर कपड़ा/रूमाल रखें।
?जब तक आपके हाथ गंदे दिखे,तब तक अपने हाथों को साबुन और बहते पानी से धोएं।
?यदि आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे ना हो तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंडवाश या साबुन और पानी से साफ करें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
?प्रयोग के तुरंत बाद टिश्यू पेपर को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें ।
?अस्वस्थ महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।
?फ्लू जैसे लक्षण होने पर ही मास्क लगाएं अनावश्यक रूप से नहीं।
क्या ना करें:-
?यदि आपको खांसी या बुखार हो तो किसी के संपर्क में ना आये/यदि किसी व्यक्ति को सर्दी,खांसी या फ्लू जैसे लक्षण हो तो उससे संपर्क ना बनाये।
?सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें।
? जीवित पशुओं के संपर्क या कच्चे/अधपके मांस,सीफूड अथवा अंडो के सेवन से बचें।
? खेतों में ना घूमे ,जीवित पशुओं के बाजारों में या जानवरों के वध किए जाने वाले स्थल पर ना जाए।
? भीड़भाड़ वाले क्षेत्र एवं समागम में जाने से बचें ,अपने किसी संबंधी से जो कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो, उससे हाथ ना मिलाएं
? बीमार का बचाव /इलाज संभव है ।भ्रम से दूर रहें और समाज में भ्रम /डर ना फैलाएं
? चिकित्सक की सलाह के बिना दवा का सेवन ना करें।
? फिलहाल पर्यटक /पर्यटन स्थल से दूर रहें।
? फेसबुक/वाट्सएप्प पर भ्रम न फैलाये।
कल 10 बजे लखनऊ के प्रमुख संस्थान महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम में बैठक कर बनाएंगे कोरोना से निपटने की रणनीति
कोरोना से लखनऊ वासियो को बचाने के लिए प्रमुख रिसर्च संस्थान सीमैप, आईटीआरसी, सीडीआरआई, एमबीआरआई, उत्तर प्रदेश ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, विज्ञान भारती के साथ केजीएमसी, राम मनोहर लोहिया, एकेटीयू, भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, शकुंतला यूनिवर्सिटी के वीसी, सीएमओ लखनऊ एवं बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में बैठक कर आगामी दिनों की रणनीति तैयार करेंगे।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, एडिशनल सीएमओ आरके चौधरी, सपा पार्षद दल नेता सैयद यावर हुसैन रेशु, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं कांग्रेस पार्षद दल नेता ममता चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य कौशलेंद्र द्विवेदी, राम कुमार वर्मा, सुधीर मिश्रा सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

