कोरोना हारेगा हमारी सावधानी और सतर्कता से। डॉ आदर्श सिंह

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोरोना हारेगा हमारी सावधानी और सतर्कता से। कोरोना हारेगा हमारे बचाव पूर्ण व्यवहार से। रेडक्रास एक भाव पूर्ण व्यवहार है। और हम इसी भावपूर्ण समझदारी को हथियार बनाकर कोरोना की चेन तोड़ेंगे।उक्त विचार जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह ने रेडक्रास द्वारा आयोजित एक दिवसीय कोरोना जागरूकता कार्यशाला को संबोधित करते हुए  ये भी कहा कि बाराबंकी के लोग कोरोना को लेकर सावधान हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चंद्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर डरने की जरूरत नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति से सम्पर्क न करें। किसी के घर आने जाने से, यात्रा करने से बचें।सी एम ओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यशाला ने सचिव रेडक्रास प्रदीप सारंग ने स्वयं सेवकों से वार्ता में कहा कि ये “इंडियन रेडक्रास कोरोना टीम” 24 घण्टे किसी भी आपात में सहायक के रूप में तैयार रहेगी।
केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ अनुरुद्ध वर्मा ने सभी को इम्यून पावर बढ़ाने की खुराक देते हुए कहा कि यदि रोगरोधी क्षमता बढ़ जाये तो हमारा शरीर खुदबखुद वायरस और बैक्टीरिया से लड़ लेगा।कार्यशाला को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेता सिंह, डॉ आफताब अंसारी, डॉ डीके श्रीवास्तव, डॉ शकील अहमद ने भी संबोधित किया।आरम्भ में जागो री जागो रोशनी स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किये गए “मंजीठा-सेनीटाइजर” से सभी के हाथों को सेनिटाइज किया गया।इस मौके पर आँखें फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानन्द, ग्रीन गैंग समन्वयक रजत बहादुर वर्मा, आशा सिंह, शाइस्ता अख्तर, राजेन्द्र त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक वी के शुक्ल प्रमुख रुप से उपस्थिति रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!