पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी गैंगस्टर एक्ट के एक और आरोपी की 10 लख रुपए से अधिक की संपत्ति को किया कुर्क

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। वजीरगंज पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गैंगस्टर एक्ट के एक और आरोपी की 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर लिया। उदयपुर गांव में उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, सीओ सुनील कुमार, वजीरगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडे की मौजूदगी में पुलिस व प्रशासन की टीम ने उक्त कार्रवाई की। कुर्की करने से पहले पुलिस ने गांव में इसकी मुनादी भी करायी। यहां बता दें कि एक दिन पहले वजीरगंज पुलिस ने उदयपुर गांव की महिला गैंगस्टर की 15 लाख से अधिक की सम्पत्ति का अधिग्रहण किया था। वृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ वजीरगंज पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। वहां गैंगस्टर एक्ट के आरोपी फैजान व रेहान पुत्रगण शाहिद निवासी उदयपुर की करीब 10 लाख से अधिक रुपये की संपत्ति को टीम ने जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी फैजान व रेहान पुत्रगण शाहिद के विरुद्ध बीते दिनों संरक्षित पशु वध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गैंगस्टर की करवाई की गई थी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!