मसौली बाराबंकी। कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा स्थित भवानी नीम चबूतरा पर चल रहे शारदीय नवरात्रि के चौथे
दिन रात्रि में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मां लक्ष्मी,मां सरस्वती व भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
हैदरगढ़ से चलकर आये बउवा व झाँसी की प्रख्यात कीर्तनकार मंजू सिंह के बीच जवाबी कीर्तन का रोमांचक मुकाबला रात में हुआ। कलाकारों ने वैदिक और साहित्यिक रचनाओं से परिपूर्ण संगीतमय फिल्मी गीतों और धुनों की तर्ज पर एक-दूसरे को टक्कर देते हुए रातभर सवाल का जवाब देते रहे। श्रोताओं ने कलाकारों की कला का रातभर भरपूर लुत्फ उठाया। मंजू सिंह ने गणेश वंदना के साथ कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद यह झूठे रिस्ते सारे नाते सारा झूठा है संसार साचा तेरा दरबार, मंगल चंडी माँ सदा करती मगल ही मगल है माँ हरती हर आमंगल है कथानक प्रस्तुत कर सवाल दागा। बउवा हलचल ने मां की वंदना करते हुए माँ पास बुलाती है, आँचल मे सारी सृस्टि पले दुनिया माँ के कदमो के तले को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्तिभाव में डुबो दिया। रात्रि भर हुए जवाबी कीर्तन मे श्रोता भक्ति मे डूबे रहे तथा गायको का उत्साहवर्धन किया मुकाबला बराबर रहा। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रतन प्रकाश , विंदेश्वरी वर्मा, संतोष कुमार यादव, विद्या प्रसाद, प्रेमनंद वर्मा, देविशंकर सोनी, सानू यादव, शौरभ, अर्जुन वर्मा, राजकुमार यादव आदि भक्तगण मौजूद रहे ।

