प्रेमी युगल ने अलग अलग स्थानों पर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की…..
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर मजरे रसौली मे प्रेमी युगल ने अलग अलग स्थानों पर फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि 20 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के प्रस्तावित सामूहिक विवाह में सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केसरीपुर मजरे रसौली निवासी रामदीन रावत की पुत्री माधुरी देवी का विवाह होना था जबकि युवती का प्रेम अपने सगे चचेरे भाई धर्मराज रावत पुत्र राम सजीवन रावत से चल रहा था शादी की जानकारी होने पर धर्मराज बुधवार की शाम से गायब था और गुरुवार की सुबह बजरंग वर्मा जब खेत की ओर गये तो देखा कि गाँव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित मरघट के निकट लगे सिंघड़ी के पेड़ से लूंगी से लटकता शव मिला। जिसकी खबर गाँव मे फैलते ही आफरातफरी मच गयी। घटना के कुछ समय बाद माधरीदेवी ने भी अपने घर के कमरे मे हुक से लटक कर जीवनलीला समाप्त कर ली। घर के अंदर जानवरो के लिए भुसा लेने गये मृतका के भाई ब्रजेश ने शव को फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने दोनो शवो का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

