मरहूम पत्रकार आदिल तन्हा के निधन पर शोक सभा का आयोजन, पत्रकारों ने दी अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि

शमीम अंसारी बाराबंकी

बाराबंकी। लखनऊ रोड स्थित मयूर विहार कॉलोनी स्थित मस्जिद के पीछे हाल में आयोजित शोक सभा में पत्रकार प्रेस महासंघ जिला अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक अवधनामा के ब्यूरो चीफ स्व. आदिल तन्हा के निधन पर जनपद के तमाम पत्रकारों ने शोक सभा का आयोजन किया। मरहूम पत्रकार आदिल तन्हा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए तमाम पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रख दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति एवं निधन से दुखी परिवार को इस असहनीय घटना सहने की क्षमता देने के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की। बताते चलें दिवंगत पत्रकार आदिल तन्हा के निधन पर महासंघ के जिला महामंत्री सर्वजीत वर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार रेहान अलवी के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश मध्य अध्यक्ष संजय वर्मा पंकज ने इस पत्रकार समाज के लिए एक अपूर्ण क्षती बताया। वही वरिष्ठ पत्रकार रेहान अल्वी ने कहा कि हमारे बीच से एक नेक दिल स्पष्ट भाषी होनहार पत्रकार जो रुखसत हो गए हैं उसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन उनको याद करके हम ऐसे काम जरुर करें जिससे कम से कम हमारे साथी मरहूम आदिल तन्हा की आत्मा को शांति प्राप्त हो वही पत्रकार प्रेस महासंघ के जिला महामंत्री एवं स्वतंत्र चेतना हिंदी दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ सर्वजीत वर्मा ने कहा कि निष्पक्ष कलम के धनी पत्रकार आदिल तन्हा आज हमारे बीच नहीं है। उनके निधन से जो बौद्धिक वर्ग को के क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। ऐसे पत्रकार नमन तथा श्रद्धा के पात्र हैं। पत्रकार सगीर अमानुल्लाह ने बोलते हुए कहा कि हम लोग अपने साथी पत्रकार आदिल तन्हा की याद में एक मुशायरा सम्मेलन का आयोजन करने की सोच रहे हैं जिससे कम से कम उनकी यादों को ताजा रखा जा सके।उनके प्रस्ताव पर सभी पत्रकारों ने सहमति जताई। राष्ट्रीय सत्य स्वरूप के संपादक जावेद शाकिब ने कहा कि जैसा व्यक्तित्व दिवंगत पत्रकार आदिल तन्हा का था।वैसा नेक नियत सहृदय व्यक्तित्व दुनिया में मिलना मुश्किल है ऐसी शख्सियत को भुलाया नहीं जा सकता। वह हमारी यादों में सदैव जीवित रहेंगे। वही पत्रकार अरशद जमाल ने बताया कि संगठन के तौर पर जो जज्बा दिवंगत साथी के स्वभाव में था वो काबिले तारीफ था जो भुलाया नहीं जा सकता। वह आज भी और हमेशा हम सबके दिलों में जीवंत रहेंगे। शोक सभा में सर्व सम्मत से तय हुआ कि दिवंगत पत्रकार की याद में मुशायरा व कवि सम्मेलन की तैयारी को लेकर तमाम पत्रकारों की बैठक रविवार अपराहन 02 बजे होगी। जिसमें तय स्थान की जानकारी व्यवस्था देखकर दी जाएगी। बैठक में चतुर्थ स्तंभ में संकीर्ण मानसिकता के लोगों के दखल पर भी चिन्ता व्यक्त की गई।

बैठक में मुख्य रूप से सर्वजीत वर्मा, जितेंद्र कुमार, डॉ रेहान अल्वी, सद्दाम राइन, पत्रकार प्रेस महासंघ के प्रदेश मध्य के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, श्रीमती रामदुलारी पटेल, जावेद शाकिब, सगीर अमानुल्लाह, शमीम अंसारी, सोहेल अहमद, शानू चौधरी, अदनान, रवींद्र,सैयद अरशद जमाल, मो अहमद, सुधीर सोनी, सोहेल अंसारी,ऋषभ सैनी,नसीम,उस्मान चौधरी, मो मक्की, अभिषेक श्रीवास्तव,मनोज शर्मा,शरद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!