जैदपुर में धूमधाम से निकली गई शोभायात्रा ।पुलिस प्रशासन रहा है अलर्ट

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

जैदपुर / बाराबंकी । कस्बा जैदपुर के मोहल्ला पूरब तरफ स्थित संतोषी माता मंदिर से बहुत ही धूम धड़ाके के साथ मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई। ऊंट , घोड़े, डी जे ब्रासबेंड एवम शिव दरबार की अलौकिक झांकी तथा मां दुर्गा जी की विशाल मूर्ति के साथ भव्य एवं विशाल विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई सफदरगंज स्थित कल्याणी नदी तट पर पहुंची जहां पर हवन पूजन आरती के पश्चात मां दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया । कस्बे में शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर भक्तों द्वारा मकान की छतों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई तथा भक्तों द्वारा मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना की गई इसके अतिरिक्त जगह पर भक्तों द्वारा केला सेब पूरी हलवा आदि के प्रसाद स्वरूप स्टाल लगाए गए सुरक्षा की दृष्टि से जैदपुर पुलिस प्रशासन पूरे शोभा यात्रा मार्ग तक चप्पे चप्पे पर तैनात दिखाई दिया इस मौके पर जैदपुर कस्बे के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज। व्यापार मंडल अध्यक्ष मिस्बाह नेता। डब्बू जायसवाल। राजन बक्सुर। दीपक निगम। उमाकांत पहलवान। अर्जुन कश्यप। कपिल जैसवाल आदि लोगों ने प्रशासन कर शुक्रिया अदा किया।

Don`t copy text!