सहसवान। नगर के मुहल्ला सैफुल्लागंज से बैंड बाजों और काली अखाड़ों के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गोपालगंज, प्रमोद संस्कृत पाठशाला, नवादा, कोतवाली, बाजार विल्सन गंज, पठान टोला होती हुई वापस मुहल्ले में पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते काली अखाड़े के कलाकार, उसके पीछे रंग गुलाल उड़ाते युवाओं की टोली और सबसे पीछे बग्गी पर आसीन मां दुर्गा भव्य धार्मिक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मां दुर्गा की प्रतिमा की आरती उतार कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर सुमित बिडला, सोमेंद्र पाठक, पीयूष माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, अनुराग सिंह, हार्दिक पाठक, सरस माहेश्वरी, निर्दोष राठी, मनोज, अक्षत आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

